motorcyclist-dies-after-fallin

नाले में गिरने से बाइक सवार की मौत

उत्तर प्रदेश

क्षेत्र के रिठारी गांव के पास सड़क किनारे बने गड्ढे में अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिर गया। काफी देर तक बाइक समेत गड्ढे में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे गड्ढे से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरारा भेजा, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान घाटमपुर थाना क्षेत्र के कमंडल पुर गांव का रहने वाला विमल (43) के रूप में हुई है। वह अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी प्रिन्स दीक्षित ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हो गई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।