road-accident-farmer-death

रोटावेटर की चपेट में आने से किसान  की मौत

उत्तर प्रदेश

हमीरपुर, 24 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मझगवां थाना क्षेत्र स्थित कुल्हैंडा गांव में खेत में काम करते समय रोटावेटर की चपेट में आने से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर हाेने पर डाॅक्टर ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

थानाध्यक्ष मझगवां दिनेश कुमार ने बताया कि कुल्हैंडा गांव निवासी किसान पुष्पेंद्र (36) खेत में काम कर रहा था। ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर से मिट्टी हटाते समय उसका पैर मशीन में फंस गया। वहां मौजूद परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां किसान को मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर कर दिया। रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत पर परिजनों में केाहराम मचा हुआ था। परिजनों ने बताया पुष्पेंद्र खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। थानाध्यक्ष मझगवां दिनेश कुमार ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।