up-deadbody-youth-found-hangin

बिजनौर में बाग के पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव ,हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश

बिजनौर, 15 नवम्बर । जनपद बिजनौर के थाना अफजलगढ़ क्षेत्र में रविवार सुबह एक बाग में पेड़ से युवक का शव लटका मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी किशन अवतार ने बताया कि मृतक की पहचान मोहल्ला गौहर अली खां निवासी लवी के रूप में हुई। परिवार से पता चला है कि लवी शनिवार देर रात करीब दो बजे घर से निकला और वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन चिंतित हाे गये। इसी बीच उन्हें बाग में एक युवक का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर परिवार ने शव की पहचान लापता बेटे लवी के रूप में की। परिजनों ने आशंका जताई कि लवी की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है।