----------------------

इतिहास के पन्नों में 07 अक्टूबर : मदर टेरेसा को मिली ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना की अनुमति

दिल्ली

गरीबों, बेसहारा और वंचित लोगों की सेवा के लिए समर्पित मदर टेरेसा का नाम दुनिया भर में जाना जाता है। 07 अक्टूबर 1950 उनके सेवा मिशन के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन उन्हें वेटिकन से ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना की आधिकारिक अनुमति मिली थी। इसकी शुरुआत उन्होंने कलकत्ता (अब कोलकाता) से की।

मदर टेरेसा ने अपना जीवन समाज के सबसे जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया। शुरुआत में मिशनरीज ऑफ चैरिटी से केवल 13 सदस्य जुड़े थे। सीमित संसाधनों और छोटे समूह से शुरू हुआ यह सेवा अभियान धीरे-धीरे व्यापक रूप लेता गया।

मदर टेरेसा के सेवा और परोपकार के संदेश से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग इस मिशन से जुड़ते गए। आगे चलकर संस्था ने भारत समेत विभिन्न देशों में गरीबों, अनाथों, बीमारों और जरूरतमंद लोगों के लिए सेवा कार्यों का विस्तार किया।

मिशनरीज ऑफ चैरिटी से जुड़े कार्यों में अनाथालय, स्वास्थ्य सेवा केंद्र और विभिन्न धर्मार्थ संस्थाएं शामिल रहीं। मदर टेरेसा के सेवा कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली और 1979 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

07 अक्टूबर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन मिली औपचारिक अनुमति ने मदर टेरेसा के छोटे से सेवा मिशन को संगठित रूप देने का रास्ता खोला, जो आगे चलकर दुनिया के कई हिस्सों में जरूरतमंदों की सेवा से जुड़ा आंदोलन बन गया।

1737 – बंगाल में 20 हजार छोटे जहाज के समुद्र में 40 फुट नीचे डूबने से तीन लाख लोगों की मौत।

1868 – अमेरिका में कोर्नोल विश्वविद्यालय खुला। इसमें 412 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था जो उस समय की सबसे बड़ी संख्या थी।

1942 – अमेरिका और ब्रिटिश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की घोषणा की।

1950 – मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की थी।

1959 – सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली गई।

1992 – भारत में त्वरित कार्यवाइ बल का गठन किया गया था। इसका गठन विशेष रूप से सांप्रदायिक दंगों से सहानुभूति पूर्वक और विशेषज्ञतापूर्वक निबटने के लिए हुआ था। प्रकृतिक आपदाओं से निबटने में भी यह बल नागरिक प्रशासन की मदद करता है।

1997 – सूर्य बहादुर थापा द्वारा नेपाल के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण, भारत और रूस सुरक्षा सहयोग 2010 तक बढ़ाने के लिए सहमत।

2000 – डब्ल्यूडब्ल्यूएफ – इंडिया ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार हासिल किया।

2003 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कट्टरपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान जारी रखने की घोषणा की।

2004 – जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।

2008 – फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिन की राजकीया यात्रा पर भारत पहुँचे।

2011 – लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जानसन सरलीफ और शांति व महिला अधिकार कार्यकर्ता लीमेह जीबोई तथा यमन की तवाकुल करमान को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

1891 – नरहरि पारिख – स्वतंत्रता सेनानी तथा महात्मा गांधी के निकट सहयोगी।

1907 – दुर्गा भाभी – भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी थीं।

1977 – वाजिद ख़ान – प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी ‘साजिद-वाजिद’ में से एक थे।

1971 – के. केलप्पन – केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक।

2020 – अश्वनी कुमार – केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक थे।