up-prayagraj-weather-alert-

पश्चिमी उप्र समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

उत्तर प्रदेश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़, अमरोहा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने तथा हल्की से मध्यम बारिश होने की बहुत संभावना जताई गई है।

वहीं दूसरे चेतावनी क्षेत्र में सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, अमेठी, आगरा, हाथरस, मथुरा, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, बहराइच, गोंडा, महामायानगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, रामपुर, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, संभल, हापुड़, अमरोहा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में भी गरज-चमक, आकाशीय बिजली और हल्की बारिश की संभावना है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी में इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश होने की आशंका जताई गई है। प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र और वाराणसी समेत आसपास के जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, मौसम में इस बदलाव के पीछे वायुमंडलीय मौसमी परिस्थितियां जिम्मेदार हैं। इसके प्रभाव से प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बादलों की सक्रियता बढ़ी है। गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की स्थिति बन रही है। आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। किसानों को भी सलाह है कि मौसम सामान्य होने तक खुले खेतों में कृषि कार्य करने से बचें। कटी हुई फसल और कृषि उपज को सुरक्षित स्थान पर रखें। तेज हवा के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर भवनों से दूर रहें।

मौसम खराब होने के दौरान खुले मैदान में न रहें। बिजली चमकने पर पेड़ों के नीचे आश्रय न लें और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। किसान खेतों में सिंचाई, छिड़काव और कटाई जैसे कार्य मौसम को ध्यान में रखकर करें। अचानक तेज हवा और बारिश की स्थिति बनने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।