up-bijnor-mukhyamantri-aavaas-

बिजनौर में मुख्यमंत्री आवास योजना में 9191 लाभार्थियों को मिले 23 करोड़ 89 लाख रुपये

उत्तर प्रदेश

बिजनौर, 27 नवंबर । उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत अप्रैल 2017 से सितंबर 2026 तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण हेतु लाभान्वित किया गया है। योजना के अंतर्गत जनपद की आठों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,991 लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए कुल 2,389.20 लाख रुपये (23 करोड़ 89 लाख 20 हजार रुपये) की धनराशि व्यय की गई है।

जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने बताया विधानसभा चांदपुर में 61 लाभार्थियों को 73.20 लाख रुपये, विधानसभा नगीना में 279 लाभार्थियों को 334.80 लाख रुपये, विधानसभा नजीबाबाद में 136 लाभार्थियों को 163.20 लाख रुपये, विधानसभा नूरपुर में 397 लाभार्थियों को 476.40 लाख रुपये, विधानसभा धामपुर में 230 लाभार्थियों को 276.00 लाख रुपये, विधानसभा नहटौर में 149 लाभार्थियों को 178.80 लाख रुपये, विधानसभा बढ़ापुर में 579 लाभार्थियों को 694.80 लाख रुपये तथा विधानसभा बिजनौर में 160 लाभार्थियों को 192.00 लाख रुपये की धनराशि व्यय की गई है।

उन्हाेंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना तथा उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवासीय सुविधा प्रदान करना है। योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें पक्के आवास का लाभ प्राप्त हो रहा है।————–