uk-rajya-sabha-mp-dinesh-arya

मिशन-2027 की सफलता के लिए हर कार्यकर्ता को समर्पित भाव से करना होगा काम: आर्य

उत्तराखण्ड

हरिद्वार, 19 नवंबर । उत्तराखंड से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य बृहस्पतिवार को पहली बार हरिद्वार पहुंचे। वेदमंदिर आश्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने समर्थकों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

इस दौरान स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा में समर्पित कार्यकर्ताओं को हमेशा आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता है। दिनेश आर्य का राज्यसभा सांसद निर्वाचित होना पार्टी के कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने में और तेजी आएगी।

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि मिशन-2027 की सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को समर्पित भाव से धरातल पर उतरकर काम करना होगा। केंद्र सरकार के विजन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रभावी ढंग से धरातल पर उतार रहे हैं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी और विकास की गति निरंतर जारी रहेगी।

इस अवसर पर राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जसवीर चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी, धर्मेंद्र प्रधान, मास्टर धर्मेंद्र चौहान, जिला महामंत्री संजीव चौधरी, पार्षद सतविंदर सिंह, युद्धवीर सैनी, मनीष सैनी और अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष तेलूराम वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।