uk-kumaon-university-research-director-

प्रो. मनोज आर्या बने कुमाऊं विवि के शोध निदेशक

उत्तराखण्ड

नैनीताल, 24 अक्टूबर । कुमाऊं विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार आर्या को तीन वर्ष के लिये विश्वविद्यालय का शोध निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कूटा ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा तिमूर का पौधा भेंट कर अभिनंदन किया और बधाई दी। साथ ही इस नियुक्ति के लिए कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट का आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि प्रो. मनोज कुमार आर्या वन कीट विज्ञान, कीट जैव विविधता और पारिस्थितिकी के क्षेत्र में शोधरत हैं। उन्हें एफआईएईएस की उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है। उनके पास अध्यापन का 18 वर्ष से अधिक और शोध का 21 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उनके नाम तीन पुस्तकों और एक मोनोग्राफ के लेखन के साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में 70 से अधिक शोध पत्र तथा 30 पुस्तक अध्याय प्रकाशित हुए हैं।

प्रो. मनोज आर्या को नई जिम्मेदारी मिलने पर कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. शिवांगी चन्याल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, परिसर निदेशक प्रो. संजय पंत, प्रो. एलएस लोधियाल, डॉ. हरीश बिष्ट, डॉ. मुकेश सामंत, डॉ. इरा तिवारी, डॉ. नंदन मेहरा, डॉ. मैत्री नारायण, डॉ. संदीप मंडोली, डॉ. सीता देवली और कुंदन सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, ज्योति कांडपाल, डॉ. भुवन आर्य, डॉ. मीना पांडे और डॉ. निर्मित साह ने भी शुभकामनाएं दीं।