के 12 क्वार्टर रोड निवासी सुमित के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार गांव दुर्जनपुर निवासी सुनील वर्मा और उसकी माता राजबाला ने
अपनी कृषि भूमि की रजिस्ट्री नंबर 8148 के माध्यम से 25 अक्टूबर 2024 को सुमित के नाम
करवाई थी। जमीन की बिक्री राशि 5 लाख 53 हजार रुपये तय हुई थी, जिसके भुगतान के लिए
आरोपी ने चेक दिया था। आरोप है कि रजिस्ट्री होने के बाद आरोपी ने तत्काल भुगतान करने
में असमर्थता जताते हुए बाद में नकद राशि देने का आश्वासन दिया।
शिकायत के अनुसार भुगतान नहीं होने पर सुमित ने 24 जनवरी 2025 को शपथ-पत्र
देकर निर्धारित अवधि में 5 लाख 53 हजार रुपये देने और भुगतान नहीं करने की स्थिति में
जमीन वापस करने का लिखित आश्वासन दिया। निर्धारित समय बीतने के बाद भी राशि का भुगतान
नहीं किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने उक्त जमीन 30 मार्च 2026 को रजिस्ट्री
नंबर 15248 के जरिए दुर्जनपुर निवासी रजनीकांत के नाम आगे बेच दी। मामले की जांच उप
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने की। जांच में अपराध पाए जाने पर सिविल लाइन थाना में
मामला दर्ज किया गया। पीएसआई रेनू कुमारी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित को गिरफ्तार
कर लिया। पुलिस मामले में अन्य आरोपी की भूमिका सहित जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही
है।
