regional-manager-sucide-

रिजिनल मैनेजर ने गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

उत्तर प्रदेश

जौनपुर,25 सितंबर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बक्शा थाना क्षेत्र के वाराणसी-जौनपुर हाइवे के पास गुरुवार की रात एक युवक द्वारा स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

घटना के सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि बक्शा थानान्तर्गत वाहन में एक व्यक्ति की घायल होने की सुचना मिली ,सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और घायल अवस्था में नौपेड़वा सीएचसी पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मृतक युवक की पहचान रिजनल बैंक मैनेजर दुर्गेश श्रीवास्तव( 35) वर्ष पुत्र अवधेश श्रीवास्तव निवासी किरन इनक्लेव कुर्सी रोड टेढ़ी पुलिया थाना गुडंबा जनपद के रूप में हुई है। वह अपनी कार से बदलापुर से जौनपुर जा रहे थे । रात में हाईवे के पास अपनी कार में स्वयं को गोली मार ली । शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।