मुरादाबाद, 08 नवंबर । उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद की थाना कटघर पुलिस ने रविवार को चरस की तस्करी के आरोप में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 869 ग्राम चरस बरामद की है। पकड़े गए आरोपितों के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया चल रही है, आज शाम को इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि 869 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपित थाना कटघर क्षेत्र के आंबेडकर नगर शिवपुरी निवासी अनिल, मुगलपुरा के पीरगैब निवासी इकरार और कटघर के डबल फाटक संजय नगर गली नंबर तीन अजय सैनी हैं। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। आज शाम को तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
