ayodhya-ram-mandir-trust-progr

राम मंदिर में 134 मातृशक्तियों ने कुचिपुडी़ कथक नृत्य द्वारा सम्पूर्ण रामायण का किया आकर्षक प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश

अयोध्या, 16 अक्टूबर । श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में शुक्रवार को श्री वेंकट अन्नमाचार्य सेवा ट्रस्ट विशाखा पत्तनम की ओर से 134 मातृशक्तियों ने कुचिपुडी़ कथक नृत्य द्वारा सम्पूर्ण रामायण का आकर्षक प्रदर्शन किया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से आयोजन प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल के अनुसार सेवा ट्रस्ट की चीफ डायरेक्टर सुनीता कोठारी की नेतृत्व में आई टोली ने मनोहारी प्रदर्शन के बाद प्रभु श्रीराम समेत मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित समस्त देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।