uk-jyotirmath-uttarakhand

वाल्मिकी जयंती पर सीमांत नगर ज्योतिर्मठ मे निकली भव्य शोभायात्रा

उत्तराखण्ड

ज्योतिर्मठ, 26 अक्टूबर । महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर आज नगर ज्योतिर्मठ में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं विभिन्न अखाड़ों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों द्वारा अनेक प्रकार के पारंपरिक करतब एवं आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें देखकर उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

इस वर्ष शोभायात्रा का शुभारंभ वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा पेट्रोल पंप होते हुए छावनी बाजार, अपर बाजार टीसीपी, सिंहधार होते हुए वाल्मिकी मंदिर तक निकाली गई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने योग्य रहा तथा नगर में धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण बना रहा। महर्षि वाल्मीकि जयंती का यह आयोजन सामाजिक समरसता, धार्मिक आस्था एवं आपसी भाईचारे का संदेश देता है। शोभायात्रा के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों, शिक्षाओं एवं उनके द्वारा दिए गए सद्भावना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर अनिल कुमार, किसन, विशन, चमन, नारिलाल, झरिया राम एवं समाज के सभी व्यक्तियों द्वारा उत्साह पूर्वक वाल्मीकि प्रकट दिवस पर अमूल्य सहयोग दिया गया।