modi-canada-foreign-minister

मोदी ने कनाडा की विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

दिल्ली

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से बुधवार को यहां मुलाकात की और दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा, ऊर्जा, शिक्षा तथा जनसंपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि कनाडा की विदेश मंत्री के साथ उनकी बातचीत सार्थक रही। उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा के संबंधों को विभिन्न क्षेत्रों में और मजबूत करने पर विचार-विमर्श हुआ।

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत कनाडा के साथ रचनात्मक और दूरदर्शी रणनीतिक साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ मिले।”