-one-died-due-to-drowning

हिसार : नहर में नहाने गए पांच दोस्तों में से एक की डूबने से मौत, चार डर वापस लौटे

हरियाणा

से मौत हो गई। घटना के बाद उसके चार दोस्त डर के कारण बिना किसी को बताए गांव लौट आए।

रोहन के शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग

फुटेज खंगालने पर पांचों दोस्तों के एक मोटरसाइकिल पर नहर की ओर जाने और कुछ देर बाद

चार के ही वापस लौटने से मामले का खुलासा हुआ। बुधवार को गांव घिराय के पास बालसमंद

ब्रांच में रोहन का शव बरामद हुआ। गांव कोथ कलां निवासी रोहन नौवीं कक्षा में पढ़ता

था। रविवार को वह स्कूल में पढ़ने वाले चार सहपाठियों के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार

होकर घरवालों को बिना बताए गांव मखंड के पास बरवाला ब्रांच में नहाने के लिए चला गया।

नहर पर पहुंचने के बाद पांचों ने कपड़े उतारकर नहर में छलांग लगा दी। चार दोस्त तैरकर

किनारे पहुंच गए, जबकि रोहन दिखाई नहीं दिया। चारों ने कुछ दूरी तक उसे तलाश किया,

लेकिन जब वह नहीं मिला तो डर के मारे मोटरसाइकिल पर गांव लौट आए और घटना के बारे में

किसी को नहीं बताया। शाम तक रोहन के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने

उसकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके बाद गुमशुदगी का मामला

दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर

पांचों दोस्त एक मोटरसाइकिल पर जाते दिखाई दिए। रास्ते में अलग-अलग स्थानों की फुटेज

देखने पर कुछ समय बाद उसी मोटरसाइकिल पर चार दोस्त ही वापस आते नजर आए।

लेकिन बाद में एक दोस्त ने बताया कि वे सभी नहर में नहाने गए थे और रोहन नहर से बाहर

नहीं निकला था। डर के कारण वे उसी समय वापस गांव आ गए थे। घटना का पता चलने के बाद

ग्रामीण और परिजन रोहन की तलाश में नहर पर पहुंचे, लेकिन उसका शव नहीं मिला। बुधवार

सुबह सूचना मिली कि गांव घिराय के पास बालसमंद ब्रांच में एक लड़के का शव पड़ा है।

सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान रोहन के रूप में की।

अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर

कर दिया, जहां डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। मिर्चपुर चौकी प्रभारी खेताराम

ने बताया कि मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतक के पिता रोहतास के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।